आयकर विभाग द्वारा ‘नए इनकम टैक्स एक्ट 2025’ के TDS/TCS प्रावधानों पर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
हरिद्वार: आयकर विभाग (TDS विंग, देहरादून) द्वारा गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को हरिद्वार स्थित होटल एम.जे. सरोवोर पोर्टिको में ‘नए इनकम टैक्स एक्ट 2025’ के TDS/TCS प्रावधानों पर एक महत्वपूर्ण आउटरीच (जागरूकता) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (यूपी वेस्ट एवं उत्तराखण्ड) अपर्णा करण के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उप आयकर आयुक्त (TDS, देहरादून) राजेश पटवाल ने शिरकत की। उन्होंने उपस्थित लोगों को नए इनकम टैक्स एक्ट, 2025 से सम्बंधित TDS और TCS के प्रावधानों और नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और करदाताओं के संशय दूर किए।

इस मौके पर आयकर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें आर.सी. मौर्य (प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त-प्रशासन, कानपुर), संजय कुमार (आयकर आयुक्त TDS, कानपुर), जितेन्द्र चौधरी (अपर आयकर आयुक्त TDS, देहरादून), गुंजन शर्मा (अपर आयकर आयुक्त, हरिद्वार), इन्द्रजीत (आयकर अधिकारी, हरिद्वार) और रोहित राणा (आयकर अधिकारी TDS, हरिद्वार) शामिल थे।

इस आउटरीच कार्यक्रम में शहर के विभिन्न व्यापारिक और पेशेवर संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। इनमें सीए (CA) एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष गिरीश मोहन, टैक्स बार एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष सरबजीत सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, और व्यापार मण्डल हरिद्वार के अध्यक्ष संजीव नैयर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इनके अलावा, विभिन्न सरकारी कार्यालयों के अधिकारी/डीडीओ (DDO), कई चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), एडवोकेट, करदाता और शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे और नए कर प्रावधानों की महत्वपूर्ण जानकारी से लाभान्वित हुए।

