हरिद्वार/ गंगा बंदी के बाद संस्थाओं द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देवभूमि विकास फाउंडेशन ने अलकनंदा घाट पर सफाई अभियान चलाया। सदस्यों ने अध्यक्ष रेखा बाल्मीकि के नेतृत्व में घाट की रैलिंग में फंसे कपड़े निकाले और झाड़ू लगाया। अध्यक्ष ने कहा कि गंगा जीवनदायिनी है जिसकी स्वच्छता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक भी करना होगा। सरकार जागरूक अभियान तो चलाती है लेकिन लोग गंभीर नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता अभियान में शामिल होना चाहिए। संगठन द्वारा अवैध नशे के खिलाफ भी अभियान चलाया जाता है। नशा युवाओं का भविष्य खराब कर रहा है।
इस अवसर पर शीतल चंचल, कमलेश, विकास, राधेश्याम ठाकुर, तुलसा चंचल, विराज, रेयांश आदि उपस्थित रहे।


