सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित
एनसीसी का दस दिवसीय वार्षिक संयुक्त प्रशिक्षण शिविर विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर 31 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी हरिद्वार द्वारा दस मई को आरम्भ किया गया था।
गबर सिंह कैंप में मंगलवार को समापन अवसर पर आयोजित सामूहिक गायन प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल ने प्रथम व देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल कोटद्वार प्रथम एवं एसवीएम ऋषिकेश द्वितीय स्थान पर रहे। रस्साकसी सीनियर (बालिका वर्ग) में देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज प्रथम व पीजी कालेज जयहरीखाल द्वितीय, बालक वर्ग में डीएवी कोटद्वार प्रथम व देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज द्वितीय स्थान, जूनियर (बालक) वर्ग में डीएसबी ऋषिकेश प्रथम व एसबीएम ऋषिकेश द्वितीय तथा बालिका वर्ग में डीएसबी ऋषिकेश प्रथम व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार द्वितीय स्थान पर रहे।
वहीं, बास्केटबाल प्रतियोगिता में पीजी कोटद्वार प्रथम व डीएवी कोटद्वार द्वितीय स्थान पर रहा। बालीबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पीजी कोटद्वार प्रथम व डीएवी कोटद्वार द्वितीय एवं बालिका वर्ग में एसबीएम इंटर कालेज ऋषिकेश प्रथम व राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार द्वितीय स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में गजेंद्र सिंह ने प्रथम एवं सागर रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में कु. हर्षिता राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार प्रथम व कु. तनुश्री भारद्वाज डीएवी कोटद्वार द्वितीय रहे। 200 मीटर में कैनरिच सैमुअल रेड फोर्ट इंटरनेशनल ऋषिकेश प्रथम व अखिलेश पंवार डीएसबी ऋषिकेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
फायरिंग प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में कु. रौनक राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार प्रथम व भोला रघुवंशी देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कु. दिव्यांशी ममगांई डीएवी कोटद्वार प्रथम व कु. शिवानी नेगी राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में कैनरिच सैमुअल प्रथम व कार्तिक कुमार रेड फोर्ट ऋषिकेश द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कु. सलोनी चमोली प्रथम व कु. उन्नति जोशी डीएसबी ऋषिकेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ड्रिल प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार प्रथम व देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैंप कमांडेंट कर्नल ललित पवार एवं एडम आफिसर गौरव नौगाई द्वारा समस्त विजेता कैडेट्सो को मैडल प्रदान के पुरस्कृत किया गया।

