युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
हरिद्वार/ हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गैंडीखाता क्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर महिला विरोधी का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, विधानसभा अध्यक्ष आदिल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता दुखी है। पूरा प्रदेश अपराधियों का गढ़ बन रहा है। आए दिन जगह जगह महिलाओं, बच्चियों के प्रति अपराध बढ़ रहा है। भाजपा के लोग ही इन अपराधों में शामिल होते हैं और सरकार उन्हें बचाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ प्रदेशों में सरकार बनानी है। उसके बाद जनता की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी नहीं उठाती। चंपावत का मामला बहुत संवेदनशील है। जिसमें पीड़ित को डरा धमकाकर बयान बदलवाया गया। छोटी छोटी बच्चियों के साथ गलत कार्य हो रहे हैं। आरोपियों को सरकार बचा रही है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया, विधानसभा अध्यक्ष अजहर भडाना, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, इरशाद भड़ाना, धनीराम शर्मा, रहीस आलम, मोनू सिंह, साबिर अली, शराफत बानियां, गुलाम बशीर, सौरव सैनी, आकाश सैनी, मुजाहिद, मो रफी आदि उपस्थित थे।

