Breaking News

स्थापना दिवस पर दिया धरना, नहीं पहुंचा कोई विधायक : देखें वीडियो

स्थापना दिवस पर दिया धरना, नहीं पहुंचा कोई विधायक

हरक सिंह रावत का कांग्रेसियों को।मिला समर्थन

 

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ कांग्रेस के 139 स्थापना दिवस पर सुभाष घाट पर कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में झंडारोहण कर धरना दिया। जिसके बाद पूर्व केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली तक पैदल मार्च निकाला।

ज्ञात हो कि सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अन्य पक्ष ने कोर्ट के आदेश पर कब्जा कर लिया और उनका सामान बाहर निकल दिया। जिसके विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। उसी संबंध में कार्यकर्ताओं ने वीरवार को कोतवाली पहुंचकर आगे की कार्यवाही की जानकारी ली। इस अवसर पर हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर की छत पर तिरंगे के साथ पार्टी का झंडा लगाए।

 

बूथ मजबूत करें, टीम बनाए और घर घर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करें। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कमी नंही हैं। हर कार्यकर्ता की कांग्रेस से पहचान है। कांग्रेस बहुत काम करती है बस जनता तक नहीं पहुंच रही। कांग्रेस खड़ी होगी, आगे बढ़ेगी तो विकास होगा। जनता की नजरों में स्वयं को मजबूती से खड़ा नहीं कर पा रहे। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है।

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यालय पर अनैतिक कब्जा किया गया। जिसके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। इस अवसर पर मुरली मनोहर, डा संजय पालीवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पूर्व विधायक रामयश सिंह, अशोक शर्मा, महेश प्रताप राणा, राव आफाक, नीतू शर्मा, राजेश रस्तोगी, संतोष चौहान, विकास चंद्र, दीपाली त्यागी, नीलम शर्मा, अश्विनी कौशिक, शुभम जोशी, समर्थ अग्रवाल, तरुण व्यास,, रमणीक सिंह, बलजीत सिंह, अंकित चौहान, लक्ष्य चौहान, वरुण बालियान, मधुकांत गिरी, जावेद खान, शौकत अली, हाजी शाहबुद्दीन, राशिद अंसारी, अर्जुन सिंह, सोम त्यागी, नीरज सिंघल, तुषार कपिल, गार्गी राय, हरजीत सिंह, नितिन तेश्वर, जतिन हांडा, जितेंद्र सिंह, नीरव साहू, सुभाष कपिल, हरद्वारी लाल, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, इसरार अहमद, कैलाश भट्ट, सतनारायण शर्मा, प्रदीप चौधरी, नईम कुरेशी, वसीम सलमानी, विपिन पेहवल, धनीराम शर्मा, दीपक गोनियाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!