Breaking News

संत और शिक्षक हरिद्वार गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित

संत और शिक्षक हरिद्वार गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ आध्यात्म चेतना संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर पी एस चौहान, आचार्य करूणेश मिश्र, भूपेन्द्र गौड़, प्रेम शंकर प्रेमी ने एसएमजेएन पीजी कालेज में पहुँच कर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज तथा प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा को विशिष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए हरिद्वार गौरव रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि गीता के ज्ञान को हमे जन-जन तक पहुंचाना होगा ताकि हमारे शास्त्रों की ज्ञान परम्परा को संरक्षित रखा जा सके। श्री मंहत ने कहा कि गीता धार्मिक ग्रन्थ ही नहीं वरन यह जीवन दर्शन का प्रबंधन भी है।

अध्यात्म चेतना संघ जैसी संस्थायें इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। गीता का ज्ञान सभी सफलताओं का आधार है। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने अपने हरिद्वार गौरव सम्मान हेतु आध्यात्म चेतना संघ को कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि एफ डब्ल्यू टेलर के प्रबन्धकीय सिद्धान्त से भी पहले गीता जनमानस को प्रबन्ध क्षमता का ज्ञान दे चुकी थी।

उन्होंने गीता के प्रति आध्यात्म चेतना संघ के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि गीता की प्रांसगिकता के सम्मुख सम्पूर्ण विश्व नतमस्तक हुआ है।प्रोफेसर बत्रा ने अपना सम्मान सभी साथी प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को समर्पित किया। पूर्व प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. पी.एस. चौहान ने अपने सम्बोधन में श्री महन्त व प्राचार्य प्रो. बत्रा के कुशल नेतृत्व क्षमता की सराहना की।

अंत में आचार्य श्री करूणेश मिश्र ने गीता पर अपने सम्बोधन में कहा कि गीता में धर्म के संरक्षण पर ही विमर्श किया गया है और धर्म से आशय प्रत्येक व्यक्ति के कर्तव्यबोध से है न कि पूजा पद्धति से।

इस अवसर पर डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय, प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, विनय थपलियाल, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. हेमवती, संजीत कुमार एड़, राजकुमार, पिन्की वर्मा, इस्मिता रयाल, दिवया भटट, आंकाशा पान्डेय, पदमावती तनेजा, रश्मि डोभाल, शाहीन,अनरिषा सिंह , भव्या भगत आदि उपस्थित रहें।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!