Breaking News

सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

 

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वाधान में ऋषिकुल स्थित श्री राम घाट पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सफ़ाई अभियान चलाया गया। गंगा घाटों पर फैली गंदगी को हटाते हुए वहां पर मौजूद अराजक तत्वों को भी गंगा के प्रति जागरूक किया गया और लोगों से गंगा तटों पर कपड़े न धोने की अपील की गई।

संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के परमाध्यक्ष स्वामी आत्मयोगी देवजी महाराज ने कहा कि आगमी 22 जनवरी से पूर्व संस्था द्वारा वृहद स्तर पर तेजी से कार्य किए जा रहे है। संस्था द्वारा गंगा तट पर श्री राम नाम लेखन जप महायज्ञ किया जायेगा जिसके लिए अभी से संस्था के पदाधिकारियों के साथ राम नाम और गंगा प्रदूषण मुक्ति को लेकर जन जागरण किया जा रहा है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुमित तिवारी ने कहा कि संस्था काफी समय से सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र के साथ साथ पर्यावरण व गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाती आ रही है। उन्होंने बताया कि संस्था ने 2018 में केंद्र सरकार को भी गंगा प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 5 सुझाव भेजे थे जिसका संज्ञान लेते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने उन सुझावों को स्वीकार किया था तथा उस पर कानून भी बनाया था। लेकिन यह मामला आस्था से जुड़ा होने के कारण अब भी देश में जागरूकता की कमी होने के कारण अधिकांश लोग अपने घर के पूजा पाठ का कचरा गंगा में फेंक कर चले जाते है। जिसके लिए संस्था ने एक नया प्रारूप तैयार किया है जोकि जल्द ही अमल में लाया जाएगा।

संस्था के महासचिव विकास गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा अपने सभी लोगों को सूचित करते हुए 51 लाख करोड़ हस्तलिखित राम नाम का प्रण गंगा सफाई अभियान के दौरान सभी ने लिया है। राम नाम लिखने के लिए संस्था द्वारा सभी लोगों को नि:शुल्क कापी और फार्म वितरित किए जा रहे है। जिन लोगों को पुस्तके नही मिली है और जिन्हें चाहिए वह संस्था के पदाधिकारियों से ले सकते हैं।

गंगा तट पर सफाई अभियान चलाने वालों में अलोक शर्मा, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी, ठाकुर रतन सिंह, करन पंडित, जोगेन्द्र मावी, महेन्द्र सिंह यादव, कमलेश यादव, रोहित वर्मा, कुलदीप त्यागी, प्रतीक, रुद्रांश बंसल, वंश कौशिक, गंगा सिंह सम्मल, मुरारी लाल, भुवनेश कुमार, दीपू, रवि कुमार, धन सिंह, ओम प्रकाश, दिलीप सिंह, कृष्णकांत, हरिशंकर, गोविंद नाथ, भूपेंद्र कुमार, पंकज ठाकुर, देवकीनंदन, गज्जू सिंह, प्यारेलाल, सोनू, दीपक, राहुल, कैलाश चंद्र नैनवाल, सुभाष कुमार आदि लोग शामिल थे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!