Breaking News

नेता प्रतिपक्ष के जन्मदिन पर गंगा में दुग्धाभिषेक और कलियर में चादर चढ़ाई

नेता प्रतिपक्ष के जन्मदिन पर गंगा में दुग्धाभिषेक और कलियर में चादर चढ़ाई

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ नें अग्रसेन घाट पर गंगा में दुग्धभिषेक कर उनके दीर्घायु की कामना की। इसके पश्चात किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली के द्वारा कलियर दरगाह में चादर चढ़ा कर दुआ की गई।

पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड रकित वालिया के नेतृत्व में किये गए कार्यक्रम के बाद अपने विचार रखते हुए रकित वालिया नें कहा कि यशपाल आर्य का संघर्ष प्रदेश की उन्नति के लिए है। प्रदेश और कांग्रेस के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है और उनकी सोच प्रदेश के विकास की सोच है।

प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर नें कहा कि यशपाल आर्य की तरफ आज प्रदेश का युवा, किसान, गरीब, दलित वर्ग देख रहा है। प्रदेश में आज उनका संघर्ष उत्तराखंड के भविष्य को बेहतर बनाने वाला है और उनके नेतृत्व में उत्तराखंड निश्चित सही दिशा में आगे बढेगा।

पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य संतोष चौहान नें कहा कि यशपाल आर्य से अधिक सक्रिय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने वाला नेता आज पूरे प्रदेश में नहीं है। वह सदैव प्रदेश हित के लिए सरकार और अधिकारीयों से चर्चा करते है जबकि सरकार में बैठे लोग अपने स्वार्थ के लिए काम कर रहे है।
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली नें कहा कि यशपाल आर्य सर्व धर्म और सबके लिए एक मत से कार्य करते है। उनका संघर्ष और उनके विचार युवा पीढ़ी सहित सभी के लिए प्रेरणा देने वाले है।

प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा नें कहा कि यशपाल आर्य ने उत्तराखंड की आवाज बनने का काम कर चुके है। अब बस प्रदेश को उनके साथ जुड़कर प्रदेश हित के लिए काम करने का काम करना है।

इस अवसर पर किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनोद कश्यप, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी, पूर्व पार्षद उदयवीर चौहान, जगदीप असवाल, ओबीसी के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष अंकुर सैनी, इंटक के विधानसभा अध्यक्ष जगदीप असवाल, किसान नेता राजेंद्र त्रिपाठी, ब्लॉक् कनखल कांग्रेस अध्यक्ष जतिन हांडा, पूर्व अध्यक्ष नगर ज्वालापुर कांग्रेस यशवंत सैनी, ओबीसी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, वसीम सलमानी, दिनेश वालिया, हरद्वारी लाल, किसान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सोनू लाल, बृजमोहन बर्थवाल, मोहम्मद सलीम, मुनीर आलम, मोहम्मद आकिल गाडोवाली, संजय सैनी सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!