लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ कनखल स्थित बड़ा उदासीन अखाड़े में संतो के बीच विवाद तो चल ही रहा था अब इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक मदन कौशिक का भी नाम जुड़ गया। अखाड़े के संतों ने विधायक मदन कौशिक को अखाड़ों की संपत्ति से दूर रहने की सलाह देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विधायक के खिलाफ शिकायत करने की बात भी कही। महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि अखाड़े की एक परंपरा है और जो भी संत व्यवसायिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए उन्हें निष्काशित किया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक मदन कौशिक को अखाड़े की सम्पत्तियों पर कुदृष्टि रखना और हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उनके इस बर्ताव से बीजेपी को नुकसान होगा। मदन कौशिक रघुमुनि के साथ खड़े हैं जो कि गलत है। विधायक की गतिविधियों से संत नाराज हैं। संतों की पीड़ा और व्यथा को संगठन और सरकार को सुनना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि विधायक और सांसद इसी कार्य में लगे हुए हैं कि धर्मनगरी के आध्यात्मिक स्वरूप को कैसे बिगाड़ा जाए। उन्हें नैतिकता के आधार पर संतों से माफी मांगनी चाहिए।
Related Articles
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला
हरिद्वार / महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चैक पर प्रदर्शन कर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा के नेता विदेशों में जाकर महात्मा गांधी […]
श्री गंगा जन्मोत्सव के साथ मंदिर का 11वा स्थापना दिवस मनाया : देखें वीडियो
श्री गंगा जन्मोत्सव के साथ मंदिर का 11वा स्थापना दिवस मनाया : देखें वीडियो लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ जगजीतपुर स्थित श्री बालाजी शनिदेव मंदिर का 11 वा स्थापना दिवस और श्री गंगा जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम मे सुंदर काण्ड पाठ, बालाजी का चोला श्रृंगार, शनिदेव का अभिषेक, हवन, […]
विधायक रवि बहादुर के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किए मरीजों को फल वितरित
विधायक रवि बहादुर के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किए मरीजों को फल वितरित हरिद्वार / ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर का जन्मदिन उनके समर्थको व कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल प्रधान और सागर बेनीवाल के नेतृत्व में मेला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए और कार्यकर्ताओं […]