Breaking News

महानगर कांग्रेस ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जन्म जयंती पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश की आजादी के लिए और उसके बाद देश के विकास और उन्नति के लिए कई कार्य किए हैं। देश की आजादी के लिए कई बार जेल गए और भारत की आजादी के लिए अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को देशवासी कभी नहीं भुला सकते, पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सुसंगठित धर्मनिरपेक्ष और भेदभाव से परे भारत की कल्पना की थी, देश को एक नई दिशा में ले जाने में कांग्रेस पार्टी ने देश में हिंदुस्तान को विश्व के मानचित्र में उभार कर एक छाप छोड़ी है, जो शायद ही कोई पार्टी देश के प्रति समर्पित भाव से ऐसा सेवा भाव से काम करेगी। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता ओ.पी.चौहान ने कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू ने देश को बुलंदियों तक पहुंचाया है और इसके लिए देश के किसान, मजदूर और कामगारों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि भाजपा की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस ने देश हित में काम किया है जिसके परिणाम वर्तमान में देश की जनता के सामने है।
यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष तुषार कपिल और महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू विश्व के सबसे बड़े ऐसे नेताओं में शुमार थे जिन्होंने अपने विरोधियों को भी अपनी कैबिनेट में जगह दी और विचार विमर्श से देश चलाया।
युवा नेता वरुण बालियान और नितिन तेश्वर ने कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू ने देश को न सिर्फ मजबूत लोकतंत्र दिया बल्कि देश को आर्थिक रूप से मजबूती के लिए बेहतर नींव रखने का काम किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से ब्लाॅक अध्यक्ष अमित नौटियाल, रिषभ वशिष्ठ, जगत सिंह रावत, बलराम गिरि कड़क, शुभम जोशी, ओम मलिक, वीरेंद्र श्रमिक, सी.पी.सिंह, शशि झा, बिंदु शर्मा, रेखा गुप्ता, जाशिद अंसारी, मनीष कुमार, सोनू शर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!