उत्तराखण्ड हरिद्वार

मदरसा अरबिया दारूल उलूम रशीदिया में हज यात्रीयों को दी ट्रेनिंग, हज यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करें-मौलाना आरिफ

हरिद्वार / ज्वालापुर स्थित मदरसा अरबिया दारूल उलूम रशीदिया में हज यात्रीयों के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन कर हज यात्रा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। मदरसा प्रबंधक मौलाना आरिफ ने कहा कि हज यात्रीयों को हज के अरकान की मालूमात जरूर ले लेनी चाहिए। हज यात्रा के दौरान कई तरह की परेशानियां यात्रीयों को आ सकती हैं। उन्होंने बताया कि हज यात्रा जीवन की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा है। नमाज के तौर तरीकों को ठीक से समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हाजीयों से किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं होनी चाहिए। देश का मान सम्मान किसी भी सूरत में कम नहीं होना चाहिए। कौन सी चीजों को यात्रा के दौरान ले जाना चाहिए। पाबंद की गयी चीजों को अपने साथ कतई ना ले जाएं। अपने जरूरी कागजात संभाल कर रखें। अहराम के तौर तरीकों पर उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए हाजीयों को अहराम को बांध कर भी ट्रेनिंग के दौरान दिखाया गया। इबादत के तौर तरीकों से हज यात्रीयों को जानकारियां दी गयी। इस दौरान बड़ी संख्या में हज पर जाने वाले यात्रीयों ने ट्रेनिंग में कई सवाल पूछे।