उत्तराखण्ड धार्मिक हरिद्वार

Kanwad yatra 2023 पुलिस और प्रशासन ने हेलीकाॅप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया


Kanwad yatra 2023 पुलिस और प्रशासन ने हेलीकाॅप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया

हरिद्वार, 6 जुलाई। बृहष्पतिवार को पुलिस व प्रशासन की और से कांवड़ लेने आए शिवभक्तों पर हैलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा की गयी। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून-व्यवस्था डा.वी.मुरूगेशन, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को रूड़की से होते हुये हरकी पैड़ी पर श्रद्धालु कावंड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Kanwad yatra 2023
Kanwad yatra 2023

Kanwad yatra 2023 हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा किए जाने के दौरान कांवड़ियों ने हर हर महोदव और बम बम भोले के जयकारे लगाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सुश्री निहारिका सेमवाल, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।