धार्मिक राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 21 अप्रैल 2023 दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल सीताराम
21 अप्रैल 2023

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

मेष राशि :- व्यवसाय में अच्छी आमदनी से मन प्रसन्न रहेगा | सहकर्मियों के सहयोग से कार्य समय पर संपादित होंगे | भावनात्मक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी |

वृषभ राशि :- परिवार के सहयोग से रोजगार की रूपरेखा बनेगी | जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे | मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं |

मिथुन राशि :- अधिकारियों का सहयोग मिलने से रुका हुआ काम पूरा होगा | मान-सम्मान में वृद्धि होगी | पारिवारिक मतभेद सुलझाने में सफल रहेंगे |

कर्क राशि :- व्यावसायिक यात्रा लाभदायी रहेगी | अपनी रणनीति गुप्त रखें | मित्रों का सहयोग मिलेगा | अध्ययन में एकाग्रता बढ़ेगी | आय के स्त्रोत बढ़ेंगे |

सिंह राशि :- सामाजिक व राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा | नकारात्मक बातों से संबंध खराब हो सकते हैं | अतिरिक्त कार्यभार से चिड़चिड़ापन आ सकता है |

कन्या राशि :- अपनों से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे | प्रॉपर्टी खरीदने में सतर्कता बरतें | पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है |

तुला राशि :- कामकाज में आ रही बाधा का समाधान होगा | आर्थिक सहायता मिलने से चिंता दूर होगी | कार्यस्थल पर व्यवधान उत्पन्न हो सकता है |

वृश्चिक राशि :- परिजनों की सलाह से योजना क्रियान्वित करें, सफलता मिलेगी | घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपादित होंगे | आवेश पर नियंत्रण रखें |

धनु राशि :- भौतिक संसाधनों पर धन खर्च होगा | अध्ययन को व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे | संतान का स्वास्थ्य चिंता बढ़ाएगा | संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा |

मकर राशि :- वित्तीय कार्यों में लापरवाही रिश्ते बिगाड़ सकती है | आपकी सलाह को वरिष्ठ लोग तवज्जो देंगे | स्वास्थ्य में सुधार से कार्यकुशलता बढ़ेगी |

कुंभ राशि :- परिवार में वैचारिक सहमति बनेगी | सही मार्गदर्शन अध्ययन में रुचि बढ़ाएगा | विवाद से बचें, राजनीति के शिकार हो सकते हैं | शांत रहें |

मीन राशि :- युवा मौज-मस्ती में अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं | व्यवसायिक परिस्थितियों में अनुकूलता रहेगी | बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा |

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️