उत्तराखण्ड हरिद्वार

व्यापारियों ने की पाॅड कार परियोजना की नई डीपीआर तैयार करने की मांग

हरिद्वार / पाॅड कार के प्रस्तावित रूट को लेकर व्यापारियों का विरोध लगातार जारी है। शुक्रवार को महानगर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में परियोजना की डीपीआर और सर्वे से जुड़े उत्तराखंड मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। परियोजना का रूट परिवर्तित करने की मांग करते हुए सुनील सेठी ने कहा कि परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बिना किसी की राय लिए और पेशवाई मार्ग, स्नान पर्वो पर आने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ मेला जैसे तमाम तथ्यों का आंकलन किए बिना ही पाॅड कार संचालन के लिए जो रूट निर्धारित किया है। उसे बदला जाना चाहिए। सरकार को उत्तराखंड मेट्रो रेल कार्पोरेशन को परियोजना की नई डीपीआर तैयार करने के निर्देश देने चाहिए। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री हरिद्वार के हजारों व्यापारियों की पीड़ा समझेंगे। महामंत्री नाथीराम सैनी एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता तेज प्रकाश साहू ने कहा कि हरिद्वार की जनता और व्यापारी पॉड कार परियोजना का नही सिर्फ रूट विरोध कर रहे हैं। परियोजना से जुड़े अधिकारियों और सर्वे टीम ने भौगोलिक परिस्थितियों का आंकलन किये बिना ही डीपीआर तैयार की और गंगा सभा, सामाजिक संगठनो, व्यापार मंडलों के विरोध के बावजूद निर्धारित किए गए रूट पर कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इससे व्यापारियों को तो नुकसान होगा ही भविष्य में बड़ी समस्याएं उत्पन्न होंगी। महानगर अध्यक्ष जितेंद चैरसिया एवं कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि परियोजना से जुड़े अधिकारी सरकार को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। जनभावनाओं के विपरीत निर्धारित किए गए रूट को बदला जाए। प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, पंकज माटा, मनोज ठाकुर, रिंकल सिंह, रवि जोशी, खुश चैरसिया, सुनील कुमार, भूदेव शर्मा, एसएन तिवारी, सोनू चैधरी, अनिल कुमार, गणेश शर्मा, अमित कुमार, रणवीर शर्मा, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अमरदीप ठाकुर, मोहित शर्मा आदि व्यापारी मुख्य रूप से शामिल रहे।