उत्तराखण्ड हरिद्वार

मील का पत्थर साबित होगा महाजनसंपर्क अभियान-एजाज हसन


हरिद्वार / भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त मंडल महामंत्री तोसीफ अंसारी का ग्राम गाड़ोवाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भव्य स्वागत किया गया। तोसीफ अंसारी का स्वागत कर शुभकामनाएं देते हुए मोर्चा के जिला अध्यक्ष एजाज हसन ने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के दौरान घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। महाजनसंपर्क अभियान मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही विकास के नए आयाम रच सकती है। सभी वर्गो के विकास में पार्टी विशेष भूमिका निभा रही है। समाज का प्रत्येक वर्ग पार्टी की विचारधारा से लगाव रखता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास में योगदान दे रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की विचारधाराओं का प्रचार प्रसार करना चाहिए। राज्य एवं केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री आशु चैधरी, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मोहसिन मंसूरी, जिला मंत्री इरफान अंसारी, जिला मंत्री खुर्रम मलिक सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।