Denik Rashifal
दैनिक राशिफल धार्मिक

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 01 जून 2023 दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल
1 जून 2023

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

मेष राशि :- स्पष्ट बोलने के कारण विरोधी बन सकते हैं | आय के साधन बढ़ेंगे | स्वास्थ्य में सुधार होगा | व्यापार को विस्तार देने के लिए अच्छा समय है |

वृषभ राशि :- घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर धन खर्च बढ़ेगा | बातचीत में संयम बरतें, विवाद हो सकता है | लंबी यात्रा के आसार हैं | स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है |

मिथुन राशि :- अटका धन मिलने के आसार हैं | व्यवसाय में नए संपर्कों से लाभ मिलेगा | रोजगार संबंधी समस्या का समाधान होगा | राजकीय मामले सुलझेंगे |

कर्क राशि :- साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में लाभ मिलेगा | नौकरी पेशा कर रहे लोगों की पदोन्नति होगी | निजी कार्यों में व्यवधान पैदा हो सकता है | यात्रा का योग हैं |

सिंह राशि :- परिश्रम के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से मनोबल कमजोर होगा | परिवार में तनाव की स्थिति बनेगी | कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी | धैर्य रखें |

कन्या राशि :- अपनों के सहयोग से काम बनेंगे | शेयर मार्केट में लाभ मिलने की उम्मीद है | धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे | कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी |

तुला राशि :- आकस्मिक धन लाभ के योग हैं | पारिवारिक रिश्तों में आपसी मतभेद बढ़ सकता है | सही दिशा में किया गया परिश्रम विद्यार्थियों को सफलता दिलाएगा |

वृश्चिक राशि :- साझेदारी में आत्मविश्वास का भाव रहेगा | अधिकारियों से बनाकर चलें | सेहत में सुधार होगा | आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा |

धनु राशि :- जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ेगी | नए संपर्क बनेंगे | यात्रा में बाधा आ सकती है | सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी | आध्यात्मिक कार्यों में भाग लेंगे |

मकर राशि :- अनुभवी लोगों की सलाह से प्रतिद्वंद्वियों को मात देंगे | कार्यक्षेत्र में आ रही समस्या का समाधान मिलेगा | रुचि का काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा |

कुंभ राशि :- मांगलिक आयोजनों में शामिल होने की संभावना है | व्यापार में जोखिम से दूर रहें | माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है | मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी |

मीन राशि :- राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ेगा | कार्यस्थल पर अधीनस्थों से सामंजस्य बैठाने में थोड़ी समस्या होगी | अध्ययन में एकाग्रता की कमी आएगी |

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️