उत्तराखण्ड हरिद्वार

संजय चोपड़ा सातवीं बार चुने गए लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

हरिद्वार / सातवीं बार लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए लघु व्यापारी नेता संजय चोपड़ा ने संगठन का विस्तार करते हुए राजेंद्र पाल को प्रदेश संगठन मंत्री, तस्लीम अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, राजकुमार एंथनी, लालचंद गुप्ता, भूपेंद्र राजपूत को प्रदेश मंत्री, धर्मपाल कश्यप प्रदेश उप कोषाध्यक्ष, पंडित मनीष शर्मा प्रदेश स्वागत मंत्री, ओमप्रकाश भाटिया प्रदेश सदस्य, दिलीप गुप्ता, मोहनलाल पाल, प्रद्युमन गुप्ता, शुभम सैनी, कुंदन कश्यप, विजय गुप्ता, प्रदेश संरक्षक पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा, तेज प्रकाश साहू, डॉ. अनिल शर्मा, संजय बंसल, राजेश खुराना, जगदीश लाल पाहवा मार्गदर्शक मंडल, महेंद्र सैनी, कैलाश चैधरी, पंडित साधुशरण, जय भगवान, यामीन अंसारी को नियुक्त किया। संगठन में महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजक पूनम मखन, सह संयोजक कामिनी मिश्रा, नम्रता सरकार को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
चंडी चैक न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संजय चोपड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लघु व्यापारियों को संगठित कर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का संरक्षण दिलाने के लिए जन जागरण अभियान के साथ आगे बढ़ना होगा। संगठन का विस्तार करते हुए गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार सहित राज्य के सभी क्षेत्रों में पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। संजय चोपड़ा ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही प्रस्तावित वेंडिंग जोन के कार्य प्रारंभ नहीं किए गए तो 25 मई से नगर निगम आयुक्त के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर नंदकिशोर नंदू, कमल कुमार पंडित, हेमंत कुमार कश्यप, आजम अंसारी, मोहनलाल, अनूप सिंह, पवन कुमार कश्यप, मंजू पाल, सुनीता चैहान, पुष्पा दास, सीमा देवी आदि लघु व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।