Breaking News

श्री ब्राह्मण कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/
श्री ब्राह्मण कल्याण समिति बीएचईएल हरिद्वार की नव निर्मित कार्यकारिणी के तत्वाधान में वार्षिकोत्सव एवं परिवार मिलन समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम प्रथम पूज्य गजानन एवं भगवान परशुराम जी को समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पुष्प समर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।
तदोपरांत महंत श्री रविंद्र पुरी अध्यक्ष अखाड़ा परिषद एवं शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष पंडित राजीव शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम में गौरव नटराज ग्रुप द्वारा भव्य झांकियों की प्रस्तुति की गई जिसको सभी विप्र बंधु परिवार जनों ने खूब सराहा।
इसके उपरांत सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, ओमप्रकाश जगद्मनी, मेयर अनीता शर्मा एवं पंडित रजनीश का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नीरज मिश्रा, सचिव हरीश शर्मा, उपाध्यक्ष महेश गौतम, वरिष्ठ विप्रबंधुओं एएन उपाध्याय, अशोक शर्मा, रमेश शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, कार्यक्रम सयोजक यशोदा नंदन ओझा, आशुतोष शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य हरीश सारस्वत, विकास चंद शर्मा, सुरेश कुमार तिवारी, हुकुम सिंह शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, गिरिराज किशोर शर्मा, दिनेश भारद्वाज, अशोक कुमार शर्मा, आशीष दुबे, अजीत सारस्वत, अमरदीप दीक्षित, अनुज सारस्वत, नरेंद्र त्रिपाठी, खगेंद शर्मा, बृजेंद्र कुमार पांडे, हिमांशु सारस्वत, नवीन मिश्रा, रंजन अनुराग, राजकुमार शर्मा, राजीव सारस्वत, संत कुमार शर्मा, अशोक शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, महेश चंद्र तिवारी, पंकज शर्मा, राकेश शुक्ला, प्रमेंद्र कुमार वशिष्ठ, यतेन्द्र शर्मा, कैलाश नैनवाल, अमित थपलियाल, गौरीशंकर गौड़, शैलेन्द्र वशिष्ठ द्वारा ब्राह्मण कुल देवता भगवान परशुराम की तस्वीर, पुस्तिका एवं स्मृति चिन्ह देकर सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथिगण ने मेधावी ब्राह्मण छात्र-छात्राओं कुमारी श्रेया मिश्रा, कनक शुक्ला, अभिनव कुमार शर्मा ,आयुषी शुक्ला, कार्तिक सारस्वत, अमन सारस्वत, अंकिता पांडे, विधि शर्मा, अर्जित शुक्ला, आयुष राज पांडे, सोनल शर्मा, प्रबल त्रिपाठी, रिधि भारद्वाज आदि बच्चों व खेलकूद में सोनू सारस्वत,शिव्या पांडे, ध्रुव सारस्वत अनिरुद्ध सारस्वत को सम्मानित किया गया। विशेष प्रस्तुति स्वर्णिमा एवं सूर्यांश नित्या कपिल, शिव्या शर्मा, यशस्वी शर्मा, अनय मिश्रा, ईशांत शर्मा की प्रस्तुतियों ने मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया साथ ही लाठी प्रदर्शन कौशल में ध्रुव, आरना, शानवी, खुशी, तेमांक द्वारा लाठी कौशल कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसे ब्राह्मण जागृति संस्था के अध्यक्ष एस के शर्मा, सचिव संजय शर्मा समस्त कार्यकारिणी, एचएमएस श्रमिक संगठन महामंत्री पंकज शर्मा और सभी विप्र बंधुओं ने नौनिहालों द्वारा प्रस्तुतियों की भूरी भूरी प्रशंसा की। मंच संचालन का कार्य पंडित देवेंद्र शर्मा जी एवं रजनी कांत शुक्ला द्वारा किया गया।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!