उत्तराखण्ड हरिद्वार

पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप

हरिद्वार / भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुरेश राठौर ने कहा कि आर्यनगर स्थित मजार को हटाए जाने का कांगे्रस विधायकों द्वारा जिस प्रकार विरोध किया जा रहा है। उससे कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति एक बार फिर सामने आ गयी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों पर प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण हटाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण कर बनाए गए मंदिरों को भी हटाया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस केवल मजार हटाए जाने का विरोध कर रही है। जिला प्रशासन पर भी दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में दर्ज मजारों को नहीं हटाया जा रहा है। केवल अतिक्रमण कर बनायी गयी मजारों को हटाया जा रहा है।