उत्तराखण्ड हरिद्वार

वरिष्ठ जनों को घर घर जाकर महानगर कांग्रेस ने किया सम्मानित

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ महानगर कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ जनों का घर घर जाकर सम्मान किया गाय। इस अवसर पर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस में छोटे बड़े सभी का सम्मान किया जाता है।

 

वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन से ही कांग्रेस आगे बढ़ रही है। कांग्रेस को खड़ा करने में वरिष्ठ जनों का अहम योगदान है। उनके द्वारा जनहित और पार्टी के लिए किए गए कार्यों को कभी भुलाया नही जा सकता। सम्मानित होने वालों में ईश्वरी देवी, हरिराम कुमार, दुर्गेश शर्मा शामिल हैं।

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर, वरिष्ठ नेता सोम त्यागी, नरेंद्र उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।