Breaking News

राम मंदिर के उद्घाटन पर दीपोत्सव मनाएं श्रद्धालु-महंत बलवीर गिरी

राम मंदिर के उद्घाटन पर दीपोत्सव मनाएं श्रद्धालु-महंत बलवीर गिरी

हरिद्वार / बाघम्बरी गद्दी प्रयागराज के महंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की अद्भूत परंपराएं देश की पहचान हैं। कार्तिक मास के अवसर पर बिल्ेश्वर महादेव मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और 11 सौ दीपक जलाए गए। बिल्केश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक करने के बाद श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वचन देते हुए महंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव शिव की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती है। भक्तों की सूक्ष्म आराधना और जलाभिषेक से ही प्रसन्न होकर महादेव सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास अत्यन्त पवित्र मास है। कार्तिक मास में किए धार्मिक अनुष्ठानों को पूर्ण प्रतिफल भक्तों को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास में सभी को भगवान कार्तिक की पूजा अर्चना करनी चाहिए और घर में मां लक्ष्मी के नाम का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख समृद्धि आती है और लक्ष्मी का वास होता है। महंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि सैकड़ों वर्षो के संघर्ष के पश्चात अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर के उदघाट्न के अवसर पर सभी अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाएं। इससे युवा पीढ़ी को धर्म के प्रति प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर दिगम्बर करण भारती, दिगम्बर आशुतोष पुरी, दिगम्बर विनोद गिरी, दिगम्बर अनुज पुरी, दिगम्बर महेश गिरी, दिगम्बर कुलदीप गिरी सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!