उत्तराखण्ड हरिद्वार

कृष्णा नगर लक्सर मार्ग पर रोजाना लगता है वाहनों का जाम : देखें वीडियो

कृष्णा नगर लक्सर मार्ग पर रोजाना लगता है वाहनों का जाम : देखें वीडियो

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ कृष्णा नगर स्थित लक्सर मार्ग पर रोजाना लगने वाले वाहनों के जाम से स्थानीय निवासियों के साथ साथ राहगीर भी परेशान हैं। रोजाना शाम को छोटी नहर पुलिया पर वाहनों का जाम लग जाता है। कोई भी पुलिसकर्मी नहीं होने से अधिक दिक्कत होती है। वाहन चालकों को स्वयं या यात्रियों को स्वयं वाहन से उतरकर जाम खुलवाना पड़ता है।

जाम लगने से शाम को होने वाली दुकानदारी पर भी असर पड़ता है। लोगों का कहना है कि जब बड़े वाहन शाम को चलते हैं तो जाम लगता है। गर्मियों में दोपहर में भीड़ नहीं होती लेकिन शाम को भीड़ हो जाती है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो रही। सुबह से शाम तक तो पुलिसकर्मी छोटी नहर की पुलिया पर होते हैं लेकिन शाम होते वह भी चले जाते हैं जिसके बाद वाहनों का जाम लगता है। कभी कभी एंबुलेंस भी फंस जाती है।

सिंह द्वार से सती कुंड तक जाम लगता है। बाइक सवार कृष्णा नगर की गलियों से निकलते हैं जिसके कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।