कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर सरकार व पुलिस प्रशासन का आभार जताया
हरिद्वार / kanwad-mela महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने साथियों सहित मां गंगा में दुग्धाभिषेक व पूजा अर्चना कर कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न होने पर सरकार व पुलिस प्रशासन का आभार जताया। सुनील सेठी ने कहा कि हर वर्ष कावड़ मेला मां गंगा के आशीर्वाद से ही सकुशल सम्पन्न होता है। हम सब तो सिर्फ एक जरिया है। बेहतर सुविधाओं के साथ उत्तराखंड सरकार ने एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन ने स्थानीय जनता के साथ सामंजस्य बनाते हुए मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की। उसके लिए समस्त जिला प्रशासन बधाई का पात्र है। भारी बारिश में भी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस प्रशासन ने रात दिन मेहतन की। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया एवं कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि विद्युत विभाग, जल संस्थान, नगर निगम के कर्मचारियों अधिकारियों ने अपने अपने ढंग से मेला सकुशल सम्पन्न करवाने में सहयोग दिया। पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक करने वालो में मुख्य रूप से महामंत्री नाथीराम सैनी, जगजीतपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष रणवीर शर्मा, सोनू चैधरी, दिनेश शर्मा, उमेश चैधरी, गौरव गौतम, खड़खड़ेश्वर अध्यक्ष भूदेव शर्मा, दीपक मेहता, महेश चैधरी, राहुल कुमार आदि शामिल रहे।