Breaking News
Eid festival
Eid festival

Eid al-adha festival 2023 Haridwar हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का त्यौहार : देखें वीडियो

हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का त्यौहार

हरिद्वार / उपनगरी ज्वालापुर में ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। मौलाना वाहिद ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कराई। ज्वालापुर के अलावा पंचपुरी की विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, खुशहाली एवं अमनो चैन की दुआएं मांगी।

ईदगाह में नमाज अदा कराने के दौरान मौलाना आरिफ ने कहा कि मुस्लिम धर्म समुदाय के लोग बड़ी शान ओ शौकत के साथ जानवरों की कुर्बानी देते हैं। प्रत्येक मजहब के लोग अपने अपने तौर तरीकों से त्योहारों को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि त्यौहार अमन भाईचारे का पैगाम देते हैं। प्यार मोहब्बत के साथ देश की एकता अखंडता बनाए रखें और मिलकर देश को मजबूती प्रदान करें। ईदगाह कमेटी के सदर हाजी इरफान अंसारी एवं सचिव नईम कुरैशी ने देश एवं प्रदेशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि हजरत इब्राहिम के समर्पण एवं बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Eid festival
Eid festival

हजरत इब्राहित अपने बेटे इस्माइल को भी खुदा ताला की राह में कुर्बान करने से भी पीछे नहीं हटे और अपने रब की आजमाइश में खरे उतरे थे। हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि अपने पड़ोसियों का विशेष ध्यान रखें गरीब मिस्कीन की मदद के लिए हमेशा तैयार रहें। उन्होंने कहा कि त्यौहार गंगा जमुनी तहजीब का संदेश देते हैं। एकता भाईचारे का संदेश देते हुए त्योहारों को मनाए। हाजी नईम कुरैशी ने ईद उल अजहा की बधाई देते हुए कहा कि कुर्बानी का दिन है। अपने वतन के लिए भी हर कुर्बानी के लिए तैयार रहना चाहिए। मुल्क में भाईचारा इत्तेफाक बनाए रखें। देश की उन्नति एकता भाईचारे से ही हो सकती है।

Eid festival
Eid festival

 

देश की उन्नति का मार्ग एक रहने में ही है। उन्होंने जिलाधिकारी, एसएसपी व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों का आभार भी जताया। हाजी रफी खान, छम्मा ठेकेदार, इसरार सलमानी ने कहा कि ईद उल अजहा पर्व पर रब का बंदा अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश करता है। कुर्बानी का बहुत बड़ा महत्व है। रिश्तेदारों, दोस्तों एवं गरीब असहाय निर्धन लोगों का विशेष ध्यान रखें। पर्व एकता भाईचारे सौहार्द का संदेश देते है। मौलाना आरिफ, सोहेल अख्तर, मास्टर साजिद, हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, शाहनवाज अब्बासी, रियाज अंसारी, जाफिर अंसारी आदि ने भी ईद की मुबारकबाद दी।

 

यह भी पढ़ें : मिशन मर्यादा के तहत पुलिस ने की कार्यवाही

 

 

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!