
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
🔅दिनांक = 20अक्टूबर-2024
मेष राशि :- समय अनुकूलता का आभास कराएगा,सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा।अपना लक्ष्य निर्धारित करें,समय की बर्बादी ना करें।आर्थिक संकट दूर होंगे।
वृषभ राशि :- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं।मानसिक शांति मिलेगी,परिजनों से व्यवहार दुरुस्त होंगे। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का समाधान होगा।
मिथुन राशि :- व्यवसाय से संबंधित समस्या का समाधान होगा,कपड़ा व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय उपयुक्त है।जीवनसाथी से सामंजस्य बना रहेगा,प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे।
कर्क राशि :- आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी अतिथियों के आगमन से कार्य प्रभावित होंगे।अनुभवों का उपयोग लाभकारी साबित होगा,विवाह योग्य जातकों के लिए परिणय चर्चाएं सफल रहेंगी।
सिंह राशि :- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।निजी जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा,धार्मिक आस्था बढ़ेगी। वाहन सुख संभव है,घर की साज सज्जा पर खर्च होगा।
कन्या राशि :- कार्य की अधिकता से व्यस्तता बढ़ेगी,करियर में आ रही परेशानी दूर होगी।परिजनों की आर्थिक मदद करना पड़ सकती है,पिता से सामंजस्य स्थापित होगा।वाणी में मिठास लाने की आवश्यकता है।
तुला राशि :- आपकी किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात होगी।निजी जीवन से जुड़ी बातों को सार्वजनिक करने से बचें,कोर्ट कचहरी के मामलों में धन खर्च होगा।नकारात्मकता हावी होने से मन विचलित होगा।
वृश्चिक राशि :- आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी,संतान के विवाह के प्रस्ताव सफल रहेंगे।आध्यात्मिक उन्नति के योग बन रहे हैं,विदेश जाने में आ रही परेशानी दूर होगी।
धनु राशि :- आपकी आदतों के कारण पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है,खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य विभाड़ सकती है।गले से संबंधित पीड़ा संभव है,वाहन सुख मिलेगा।मित्रों से सहयोग मिलेगा।
मकर राशि :- आपके द्वारा किए गए परमार्थिक कार्य समाज में इनकी कीर्ति बढ़ाएंगे।आर्थिक संकट दूर होगा।परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।जमीन जायदाद खरीदने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि :- मनमर्जी से किए कार्यों का बड़ा भुगतान करना होगा,संतान के किए कार्यों से दुखी रहेंगे।आर्थिक मामलों में सतर्क रहें,व्यापार विस्तार के लिए किसी विद्वान का मार्गदर्शन लाभकारी साबित होगा।
मीन राशि :- वॉक चातुर्य से रूके कार्य पूरे होंगे,व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं।नौकरी में तबादला होगा,संतान के विवाह में आ रही रूकावट चिंता बढ़ा सकती है।प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
Astro Aatray Hardwar 📞 9837081951