दैनिक राशिफल धार्मिक

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 13 मई 2023 दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल सीताराम
13 मई 2023

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

मेष राशि :- कार्यस्थल पर सहकर्मियों की सहायता मिलेगी | खराब स्वास्थ्य के कारण धन खर्च बढ़ेगा | अध्ययन में बाधा आएगी | मांगलिक कार्य के योग हैं |

वृषभ राशि :- दूसरों के मामलों में दखल से मुसीबत बढ़ सकती है | जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा | मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा | यात्रा का योग हैं |

मिथुन राशि :- दांपत्य रिश्तों में बाहरी व्यक्ति की वजह से मतभेद हो सकते हैं | प्रॉपर्टी खरीदी में जल्दबाजी ना करें | छात्रों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा |

कर्क राशि :- रोजगार संबंधी चिंता दूर होगी | कार्यस्थल पर सभी को साथ लेकर चलें, अवश्य सफल होंगे | निजी रिश्तों में गतिरोध बढ़ सकता हैं | आस्था बढ़ेगी |

सिंह राशि :- प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे | सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे | उधार दिया धन मिलने में संदेह है | पैतृक स्थल पर जाने से पुरानी यादें ताजा होंगी |

कन्या राशि :- कार्यस्थल पर मेलजोल बढ़ेगा | किसी खास मेहमान के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा | प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी | जोखिम से दूर रहें |

तुला राशि :- प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे | विरोधी आपके काम की आलोचना कर सकते हैं | आप रिश्ते सुधारने की पहल करेंगे | आवागमन में सावधानी बरतें |

वृश्चिक राशि :- स्वास्थ्य का पाया कमजोर होने से रोजमर्रा के कामों में परेशानी होगी | यात्रा कार्यक्रम स्थगित करना पड़ेगा | कारोबार के विस्तार की संभावना है |

धनु राशि :- प्रियजन का साथ प्रसन्नता देगा | अधिकारियों की अनदेखी परेशान कर सकती है | कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी | समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा |

मकर राशि :- जीवनसाथी का सकारात्मक सहयोग शांति देगा | कानूनी मामले पक्ष में हल होंगे | अधिकारी काम की तारीफ करेंगे | संपत्ति खरीदने के लिए समय अच्छा है |

कुंभ राशि :- परिवार की खुशी के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान देना पड़ेगा | अपेक्षाएं बढ़ने से घर में असंतोष उभरेगा | मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा | शांत रहें |

मीन राशि :- संपत्ति के क्रय-विक्रय में दुविधाजनक स्थिति बनेगी | दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा | जरूरतमंदों की मदद करेंगे | विवाद से दूर रहें |

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️