हरिद्वार / 16 जून से हरिद्वार में आयोजित किए जा रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर में कई राज्यों के किसान भाग लेंगे। प्रैस क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए भाकियू टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चैधरी ने बताया कि 16 जून से लालजीवाला स्थित लाल कोठी में आयोजित किए जा रहे चिंतन शिविर में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व राकेश सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। संजय चैधरी ने कहा कि सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। जिसे लेकर किसानों में रोष है। चिंतन शिविर में खेती किसानी से जुड़े मुद्दों और किसानों की समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जमीनों के सर्किल रेट में तों भारी भरकम बढ़ोतरी कर दी। लेकिन फसलों के रेट नहीं बढ़ाए गए। लगातार बढ़ रही महंगाई की मार गरीबों पर पड़ रही है। बसों व रेल किराए में बेहताशा बढ़ोतरी कर दी गयी है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन महंगाई के अनुपात में लोगों की आय नहीं बढ़ रही है। सरकार किसानों से लगातार झूठे वादे कर रही है। किसान लगातार कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं। लेकिन किसानों को कर्ज माफ करने के बजाए सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही है। भ्रष्टाचार लगाार बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में 1987 से भी बुरे हालत हैं। यदि ऐसे ही हालत रहे तो 2024 में सरकार को सत्ता में वापस लौटना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते किसान खेती छोड़ रहे हैं। जिससे आने वाले समय में हालात बेहद कठिन हो सकते हैं। एमएसपी पर गारंटी कानून लागू किया जाए, किसानों को सब्सिडी और सस्ता डीजल उपलब्ध कराया जाए। निजीकरण पर रोक लगायी जाए और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए। प्रैसवार्ता के दौरान सूबा सिंह ढिल्लो, संजय शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह और राजीव आदि मौजूद रहे।
Related Articles
मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत प्रथम चरण में चिन्हित 16 मन्दिरों की भव्यता के लिए किये जा रहे कार्यों में तेजी लाई जाए : मुख्यमंत्री
मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत प्रथम चरण में चिन्हित 16 मन्दिरों की भव्यता के लिए किये जा रहे कार्यों में तेजी लाई जाए। इन मंदिरों के मार्गों में आवागमन की बेहतर सुविधा के साथ ही अन्य जो भी विकास किया जाना है, उसको सुनियोजित तरीके से समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। ये निर्देश […]
कांवड़ मेले में मोबाइल टॉयलेट के लिए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने दिए 20 लाख रुपए
श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा को सौंपा चेक हरिद्वार / मंगलवार से शुरू होने जा रहे कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था के लिए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की और से प्रशासन को 20 लाख रुपए का सहयोग दिया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मनसा देवी […]
जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 19 जून 2023 दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल सीताराम19 जून 2023Astrologer Aatray📞9837081951Kundli 🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️ मेष राशि :- व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं | जिद्दी स्वभाव के कारण अकेले पड़ जाएंगे | न चाहते हुए भी कार्यस्थल पर समझौता करना पड़ेगा | वृषभ राशि :- नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे | सहकर्मी बातों में उलझाने की कोशिश करेंगे | आप जल्दबाजी […]