उत्तराखण्ड हरिद्वार

राष्ट्र सेविका समिति की स्वयंसेविकाओं ने शहर में निकाला पथ संचलन, स्वयंसेविकाओं पर पुष्पवर्षा कर लोगों ने किया स्वागत



हरिद्वार, 5 अप्रैल। राष्ट्र सेविका समिति की स्वयंसेविकाओं ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में पथ संचलन निकाला। सुभाष नगर, त्रिमूति नगर व हरिद्वार शहर में निकाले गए पथ संचालन के दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वंयसेविकाओं का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मीनाथी व कुसुम ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना 1936 में महाराष्ट्र के वर्धा जिले में लक्ष्मीबाई केलकर ने की थी। विश्व का सबसे बड़ा संगठन राष्ट्र सेविका समिति शाखाओं के माध्यम से महिलाओं के समग्र विकास एवं समाज हित के लिए कार्य करता है। इसी श्रंखला में आज हरिद्वार नगर में समिति की विविध शाखाओं की महिलाओं द्वारा सुभाष नगर त्रिमूर्ति नगर में पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया। हरिद्वार नगर में पथ संचलन का नेतृत्व जिला बौद्धिक प्रमुख प्रीति ने किया। रानी लक्ष्मीबाई शाखा की मनीषा ने एकल गीत प्रस्तुत किया। दीप्ति ने अधिकारी परिचय दिया। जिला कार्यवाहिका वंदना शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रांत कार्यवाहिका भावना, प्रांत निधि प्रमुख रेखा झा, रूडकी जिला कार्यवाहिका मनीषा, रूडकी नगर कार्य वाहिका गुणाक्षी, रूडकी नगर बौद्धिक प्रमुख रितु, रेखा सैनी, नीभा झा, ममता, प्रियंका, एवं हरिद्वार नगर कार्यवाहिका सरिता आदि प्रमुख रूप से शामिल रही।