हरिद्वार / कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी रेणु रूहेला का फूलमालाएं पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। न्यू हरिद्वार स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय में स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रेणु रूहेला ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सेवादल पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में सेवादल अहम भूमिका अदा करेगा। महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक व प्रदेश सचिव नितिन कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई व बेरोजगारी के चलते लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जनता की समस्याओं को उठाने पर सरकार विपक्ष का उत्पीड़न कर रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता सरकार को इसका जवाब देगी। स्वागत करने वालों में कांग्रस सेवादल के प्रदेश सचिव नितिन कौशिक, महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक, प्रदेश सचिव अमित राजपूत, रविंद्र धीमान, समर्थ अग्रवाल, लक्ष्मी मिश्रा, सीमा अरोड़ा, शिखा शर्मा, राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
Related Articles
ज्वालापुर विधायक ने सरकार पर क्या आरोप लगाए
ज्वालापुर विधायक ने सरकार पर क्या आरोप लगाए लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ विधानसभा में बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। वीरवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामे के बाद अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने सत्र स्थगित कर दिया। जिसके बाद शुक्रवार को ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता […]
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसके न्याय के लिए किया प्रदर्शन : देखें वीडियो
लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ अंकिता भंडारी हत्याकांड को एक वर्ष होने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष शुभम बर्मन के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार आरोपियों को बचा रही है। शुभम बर्मन ने कहा कि एक वर्ष बीतने पर भी […]
पंजाब से कार चोरी कर हरिद्वार पहुंचा शातिर कार चोर दबोचा
हरिद्वार / पंजाब के बठिंडा से कार चोरी कर हरिद्वार पहुंचे शातिर को बहादराबाद पुलिस ने चोरी की गयी लक्जरी कार समेत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ पंजाब व चंडीगढ़ में चोरी के कई मुकद्मे दर्ज हैं। बीती रात भगवानपुर क्षेत्र में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ के बाद […]