Breaking News

आम आदमी पार्टी ने बैठक कर निगम चुनाव की रणनीति पर चर्चा की

हरिद्वार / आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नगर निगम चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में बिजली, पानी की दरों सहित आसमान छू रही महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि निगम चुनाव में पार्टी सभी वार्ड में मजबूती से लड़ेगी। जिसके लिए अभी से तैयारी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से पूरा देश त्रस्त है। महंगाई बेरोजगारी से जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में जुट जाएं। पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और रानीपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रशांत राय ने कहा की भाजपा आजादी का अमृत काल मना रही है। लेकिन हकीकत में आज देश अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश की जनता भी आम आदमी पार्टी में अपना भविष्य देख रही है। सबकी जिम्मेदारी है कि दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएं। महिला मोर्चा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ती हुई पार्टी है। मात्र 10 वर्षों में ही दो बड़े राज्यों में सरकार बनाकर दिल्ली एमसीडी में भाजपा के 15 वर्षों के कुशासन को उखाड़ फेंक कर जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है। डबल इंजन सरकार की नीतियों से परेशान प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती से निगम चुनाव लड़ेगी। इसके लिए एकजुट होकर जनता के बीच अभियान चलाया जाएगा। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की 60 वार्डों में 70 प्रतिशत वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। जल्द ही शेष वार्डों में भी अध्यक्ष नियुक्त हो जाएंगे। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता सिंह ने कहा की आम आदमी पार्टी से लोगों का जुड़ाव बढ़ रहा है। जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को देख चुकी है और अब आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाना चाहती है। इसके लिए सबको एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। बैठक में जिला प्रवक्ता एडवोकेट सचिन बेदी, सुजीत गुप्ता, मयंक गुप्ता, किरण कुमार दुबे, शिशुपाल सिंह नेगी, प्रवीण कुमार, रेखा देवी, गीता देवी, राकेश यादव, सत्येंद्र कुमार, शिवकुमार, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राकेश लोहाट, दयाराम, अमनदीप, पवन वर्मन, अर्जुन सिंह, अनूप मेहता, श्रवण गुप्ता, दीप्ति चैहान, रविंद्र कुमार, खालिद हसन, मानिक गिरी, भरत कुमार, संजय गौतम, विशाल शर्मा, राकेश यादव, सोनू कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!