उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए राज्य का बजट पेश किया। इस बार सरकार ने कुल 1 लाख 11 हजार 703.12 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण विकास, शहरी विकास और बुनियादी ढांचे पर विशेष फोकस रखा गया है।
सरकार ने विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग बजटीय प्रावधान किए हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।
विभागवार प्रमुख बजट प्रावधान इस प्रकार हैं:
माध्यमिक शिक्षा विभाग – 542.84 करोड़ रुपये
उच्च शिक्षा विभाग – 146.30 करोड़ रुपये
तकनीकी शिक्षा विभाग – 98.50 करोड़ रुपये
खेल विभाग – 69.94 करोड़ रुपये
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग – 195.46 करोड़ रुपये
पेयजल विभाग – 1827.91 करोड़ रुपये
आवास विभाग – 291 करोड़ रुपये
शहरी विकास विभाग – 1401.85 करोड़ रुपये
ग्रामीण विकास विभाग – 1642.20 करोड़ रुपये
ऊर्जा विभाग – 1609.43 करोड़ रुपये
लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी ) – 2501.91 करोड़ रुपये
सरकार का कहना है कि यह बजट राज्य के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने पर केंद्रित है। वहीं विपक्ष ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई मुद्दों पर सवाल भी उठाए हैं।


