Breaking News

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के बैनर से जिलाध्यक्ष गायब

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के बैनर से जिलाध्यक्ष गायब

जिलाध्यक्ष के खिलाफ कौन कर रहा साजिश

 

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ कांग्रेस तीन प्रदेशों में बुरी तरह से हार गई। दो प्रदेशों से तो बीजेपी ने सत्ता छीन ली। इसका असर कार्यकर्ताओं के मनोबल पर भी पड़ रहा है। हार का कारण आपसी खींचतान भी हो सकता है। कार्यकर्ताओं की माने तो जैसे हरिद्वार में चल रहा है। सभी एक दूसरे के विरोधी बने हुए हैं और सपना 2024 में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का देख रहे। जिले में तो अध्यक्ष को अध्यक्ष ही नहीं मान रहे। सभी एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कार्यक्रम कर रहे।

महानगर कांग्रेस और पूर्व महानगर कांग्रेस में प्रतियोगिता चल रही है। वहीं युवा कांग्रेस भी इससे अछूती नहीं है। जिलाध्यक्ष का प्रभाव कम करने के लिए पहले कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर खींचतान चलती रही। अभी कुछ समय से कार्यकारी अध्यक्ष का मामला शांत है लेकिन अंदरखाने कुछ ठीक नहीं है। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अपने फ्लेक्स, बैनर में जिलाध्यक्ष की फोटो तक नहीं लगा रहे जिसका पार्टी की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है।

रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जटवाड़ा पुल के पास नए साल की शुभकामनाओं का एक फ्लेक्स लगाया गया है जिसमे केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का फोटो है साथ ही एक विधायक, महानगर अध्यक्ष, ग्रामीण जिलाध्यक्ष, निवर्तमान मेयर, पूर्व पालिकाध्यक्ष आदि सभी का फोटो है लेकिन युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का फोटो नहीं है। जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। किसके इशारे पर जिलाध्यक्ष का फोटो नहीं लगाया गया। सूत्रों की माने तो युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नजरंदाज करने की साजिश हो रही है। जिलाध्यक्ष द्वारा जो टीम खड़ी की जा रही है उससे कोई बहुत अधिक नाराज है जिसका असर बैनर में दिख रहा है। जिसके कारण जिलाध्यक्ष का फोटो बैनर में नहीं है। अब यह किसके इशारे पर हो रहा है यह सब जानते हैं पर कोई कुछ बोल नहीं रहा। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष का फोटो नहीं लगाना बहुत सवाल खड़े कर रहा है।

सूत्रों की माने तो इस प्रकार की राजनीति कांग्रेस के लिए अच्छी नहीं है। जिलाध्यक्ष का वजूद कौन समाप्त करना चाह रहा है। अगर यही हाल रहा तो आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी जनता के बीच कैसे जायेगी।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!