उत्तराखण्ड हरिद्वार

विधायक उमेश कुमार ने 121 जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया : देखें वीडियो

 


विधायक उमेश कुमार ने 121 जोड़ों का सामुहिक विवाह करवाया

 

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने ऋषिकुल मैदान में अपने निजी खर्चे पर 121 जोड़ों का सामुहिक विवाह करवाया। यही नहीं विधायक ने अपनी धर्मपत्नी सोनिया शर्मा संग सभी जोड़ों को आशीर्वाद के साथ उपहार भी दिए। 121 में हिंदू और मुस्लिम दोनों समाज के जोड़े थे।

पूरे जिले से हजारों की संख्या में दूल्हा दुल्हन के रिश्तेदार भी शादी में पहुंचे। सभी लोग काफी उत्साहित और खुश दिखे। इस अवसर पर विधायक उमेश कुमार ने बताया कि उनके द्वारा लगातार जनहित के कार्य हो रहे हैं। जनता के सुख दुख में सदैव दिन रात खड़े हैं। आगे भी भविष्य में इसी प्रकार साजीमाजिक कार्य होते रहेंगे।

कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे है लेकिन जनता का आशीर्वाद उनके साथ है और छवि खराब करने वालों को कोर्ट द्वारा फटकार लगाई गई है। वहीं लोगों ने भी उनके इस कार्य को सराहनीय बताया।