उत्तराखण्ड हरिद्वार

स्वतंत्रता दिवस पर शहर युवा कांग्रेस ने किया महिलाओं का सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर शहर युवा कांग्रेस ने किया महिलाओं का सम्मान

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ स्वाधीनता दिवस पर युवा कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष तुषार कपिल के नेतृत्व में महिला समाजसेवियों का शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष तुषार कपिल, कार्यक्रम संयोजक शुभम जोशी ने कहा कि सुपर शक्ति शी कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं का सम्मान किया गया। कांग्रेस सदैव महिलाओं का सम्मान करती है।

 

जिस समाज और देश में महिलाओं का सम्मान होता है वहां खुशहाली और तरक्की आती है। महिला हमारे देश की आधी आबादी है जिसे पूरा अधिकार मिलना चाहिए। युवा नेता नितिन तेश्वर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि बीजेपी शासन में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला। बीजेपी सरकार महिला विरोधी सरकार है। देश में अराजकता का माहौल है। लता जोशी और नीतू बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस ही महिलाओं का सम्मान करना जानती है।

 

उन्होंने कहा कि आज की महिला सिर्फ रसोई तक सिमटी हुई नहीं है। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से देश विदेश में अपना नाम रोशन किया है। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक कार्य में आगे बढ़ रही हैं। इस प्रकार के सम्मान से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। आजादी की लड़ाई में भी महिलाओं का बहुत योगदान रहा है। सम्मानित होने वाली महिलाओं में संतोष चौहान, विजया जोशी, लता जोशी, पुष्पा जोशी, शाहजहा मुमताज़, सुमन अग्रवाल, ग्रेश कश्यप, सइदा, नीतू बिष्ट, दीपिका लोहरे शामिल थे।

इस अवसर पर नितिन यादव, अश्विनी कौशिक, विकास चंद्रा, करण सिंह राना, नितिन कश्यप निक्की आदि उपस्थित थे।