उत्तराखण्ड हरिद्वार

नव चेतना कल्याण समिति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ नव चेतना कल्याण समिति के तत्वावधान मे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टिहरी विस्थापित कालोनी शिवालिक नगर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मण्डल संजीव चौधरी ने प्रतिभागी बच्चो सात्विक पांडे, अनिकेत, आरव चौधरी, ऋतिक नेगी, अवनी, आरोही, सूर्यांश, शिवम्, अर्पित, संध्या, परी, आराध्या वालिया, उत्कर्ष, आकृति, वैदिक, ओवियम, गुन्नी नेगी, रणवीर समित वासु को पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मण्डल संजीव चौधरी ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को अमर शहीदो से प्रेरणा लेनी चाहिए और आज के इस दौर मे अपनी संस्कृति को जानना चाहिए। वीर शहीदो ने छोटी छोटी उम्र मे भारत माता की ग़ुलामी को तोड़ने के लिए हस्ते हस्ते अपने प्राणो की आहुति दे दी। हम सभी को उनसे प्रेरणा ले कर देश के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत बहुत तेज़ी से दुनिया मे आगे बढ़ रहा है पर इसके पीछे हमारे शाहिद ही है जिनके बलिदान से देश आज़ाद हुआ और हम आज अपने को दुनिया के सामने रख रहे है। भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे हज़ारो हज़ारो युवाओ ने अपने को ख़ाक ए वतन किया तब जा कर आज हम देश खुली हवा में जी रहे है। हम सभी को देश पहले रख कर अपना जीवन जीना होगा। समिति के अध्यक्ष सुधीर शर्मा व महासचिव गौरव कोशिक ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की आज देश दुनिया में अपना अलग स्थान बना रहा है जिसके पीछे हमारे देश के शहीदों का जीवन और उनकी यातनाएँ हमको हमेशा याद रखनी चाहिए और अपने युवाओ को उनके रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। सचिव भुवनेश राणा और कोषाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि ये आज़ादी हमको अनेक बलिदानो के बाद मिली है। वह सभी महापुरुष हमारे लिए एक आदर्श है और रहती दुनिया तक उनको याद किए जाएंगे
कार्यक्रम मे समिति के महेन्द्र शर्मा, एके खण्डूरी, उप सचिव संजय सिंह, रामजी पांडे, राम नरेश पासवान, अरविंद कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता, संजीव कुमार आदि अनेक लोग उपस्थित थे।