उत्तराखण्ड

सतपाल ब्रह्मचारी विधायकी हारे सांसद बने, समर्थकों में खुशी

सतपाल ब्रह्मचारी विधायकी हारे सांसद बने, समर्थकों में खुशी

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ धर्मनगरी से सोनीपत हरियाणा में जाकर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी की किस्मत बदल गई। दो बार विधानसभा का चुनाव हारने के बाद इस बार सोनीपत से लोकसभा का चुनाव आखिरकार जीत ही लिया।

सतपाल ब्रह्मचारी ने बीजेपी के मोहन लाल को लगभग 20 हजार वोट से हराया। जिसके बाद हरिद्वार के कांग्रेसियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। वैसे तो कांग्रेस प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट हार गई लेकिन सतपाल ब्रह्मचारी की जीत ने यहां के कांग्रेसियों में जान फूंक दी। उनके समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और युवा नेता नितिन ते ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी की जीत पहले दिन से ही हो गई थी। सोनीपत की जनता का आशीर्वाद उनके साथ था। लोग बीजेपी से नाखुश थे और कांग्रेस के साथ खड़े थे।

नितिन यादव, तरुण व्यास ने कहा कि शायद उन्हें सांसद बनना था इसलिए 2022 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। सभी कार्यकर्ता बहुत खुश हैं। कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी की जीत से सोनीपत के साथ साथ हरिद्वार को भी लाभ है।