Breaking News

नगर विधायक और कांग्रेसी नेता ने खेली फूलों की होली : देखें वीडियो

नगर विधायक और कांग्रेसी नेता ने खेली फूलों की होली : देखें वीडियो

 

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के संयोजन में व्यापारियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया और जमकर फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने होली के गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर्व एकता भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। मनमुटाव और द्वेष भावना को दूर कर प्रेम व सौहार्द से होली मनाएं।

नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि रंगों का पर्व होली जीवन में आयी एकरसता को दूर कर उल्लास और नई चेतना जगाता है। उन्होंने कहा कि होली पर्व समाज में समरसता की भावना भी उत्पन्न करता है। होली के रंगों में रंगकर सभी एक हो जाते हैं। पूर्व राज्यमंत्री डा. संजय पालीवाल ने कहा कि होली रंगों का ही नहीं भाईचारे का भी पर्व है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि प्रतिवर्ष हर्षोल्लास व उत्साह के साथ आयोजित किए जाने वाले होली मिलन समारोह का सभी व्यापारियों को इंतजार रहता है। समारोह में एकता व भाईचारे का संदेश देते हुए व्यापारी एक दूसरे होली खेलते हैं। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली सभी के जीवन में उमंग व उत्साह लाए।

कार्यक्रम में कलाकारों के साथ व्यापारियों ने भी होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर और अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैलाश केशवानी, संजीव नैय्यर, विजय शर्मा, अनूप सिंह सिद्धू, विवेक अग्रवाल, सुनील गुलाटी, राहुल अग्रवाल, संदीप कौशिक, योगेश वाधवा, मुनीष गर्ग, विपिन गुप्ता, विक्की तनेजा, ब्रजराज खरे, विक्रम मल्होत्रा, दीपांकर चक्रपाणी, नरेंद्र सूद, प्रेम थापा, विमल, शिवांकर चक्रपाणी, जयपाल सिंह, आकाश ओहरी, तरूण गुप्ता, सचिन गुप्ता, पंकज, विक्रम सिंह सिद्धू, सुधीर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!