Breaking News

महानगर अध्यक्ष ने वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में माथा टेका

महानगर अध्यक्ष ने वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में माथा टेका

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ धर्मनगरी में जगह जगह वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कनखल और भीमगोड़ा स्थित वाल्मीकि मंदिर में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं के साथ महर्षि वाल्मीकि के चित्र और मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर माथा टेका।

 

इस अवसर पर सतपाल ब्रह्मचारी व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ मुरली मनोहर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखकर पूरे विश्व को एक संदेश दिया। जिसमे एक पुत्र को अपने पिता को दिए वचन को कैसे निभाना चाहिए, एक भाई का भाई से प्रेम, मर्यादा में रहकर कैसे जीवन व्यतीत करना। उक्त सभी कुछ रामायण से सीखने को मिलता है। महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति को अपना जीवन सफल बनाना चाहिए।

 

कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर पूरे समाज का मार्गदर्शन किया उन्होंने यह भी बताया कि अहंकार सबकुछ नष्ट कर देता है जैसे रावण के साथ हुआ। इस अवसर पर पार्षद कैलाश भट्ट, राजेंद्र श्रमिक, सुरेंद्र तेश्वर आदि उपस्थित थे।

 

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!