Breaking News

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएं कार्यकर्ता- संजय गर्ग


हरिद्वार / लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया। शंकर आश्रम के समीप एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, कार्यक्रम संयोजक डा.राजेंद्र पाराशर, महंत शुभम गिरि, चंद्रशेखर यादव आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि बूथ और विधानसभा कमेटी को मजबूत कर लोकसभा चुनाव लडा जायेगा। कार्यकर्ता जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएं और भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा हवा से भरा गुब्बारा है जो एक दिन फूटेगा और देश की जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा होगा। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान हैं और भाजपा चंद लोगो को अमीर बनाने में लगी है। लोकसभा बूथ कमेटी प्रभारी पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में बूथ कमेटी को मजबूत करके सपा लोकसभा चुनाव 2024 में मजबूती से चुनाव लड़ सकती है। बूथ मजबूत होगा तो सपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में बूथ कमेटी को मजबूत करने के लिए जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए वे कार्यकर्ताओं के बीच हमेशा रहेंगे और कार्यकर्ताओं के बल पर सपा की बूथ कमेटियों को मजबूत करने का काम करेगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा तो पार्टी मजबूत होगी। सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस के कार्यकाल से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी हैं और सपा की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। कार्यक्रम संयोजक सपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर व सपा प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरि ने सभी अतिथियों को गंगाजली भेंटकर, रुद्राक्ष माला, पटका और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, पूर्व राज्यमंत्री आभा बड़थ्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डीएस रावत, लोकसभा प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान, समीर आलम, आशीष यादव, ग्रामीण जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी, श्रवण शंखधर, अतुल यादव, राजपाल यादव ने भी संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद इस दौरान विक्की गिरि, सोमनाथ प्रधान, जयराम सैनी, महिपाल सिंह, बिरेंद्र कुमार, फैसल सलमानी, अरुण प्रधान, जफर प्रधान, राजपाल कश्यप, वल्लभ गुप्ता, मोहम्मद यूनुस, संजीव कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!