उत्तराखण्ड हरिद्वार

लिब्बरहेडी की घटना पर कांग्रेस ने एसपी देहात कार्यालय का किया घेराव : देखें वीडियो

लिब्बरहेडी की घटना पर कांग्रेस ने एसपी देहात कार्यालय का किया घेराव

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ मंगलोर विधानसभा उप चुनाव में लिब्बरहेडी गांव में बवाल के बाद सहारनपुर सांसद इमरान मसूद, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रीतम सिंह सहित विधायकों और कार्यकर्ताओं ने एसपी देहात का घेराव कर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सरकार चुनाव जीतने के लिए बाहरी असामाजिक तत्वों का प्रयोग कर रही है और पुलिस मूकदर्शक बन देख रही है। यशपाल आर्य ने कहा कि इस प्रकार की घटना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। मतदाताओं के मन में भय का माहौल बनाया जा रहा है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं। अधिकारियों की जवाबदेही होनी चाहिए। यह घटना शर्मनाक और निंदनीय है। इमरान मसूद ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए सरकारी के साथ साथ बाहरी असामाजिक तत्वों का प्रयोग कर रही। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और हरिद्वार कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि इस प्रकार दहशत फैला कर बीजेपी क्या संदेश देना चाहती है। जनता के मताधिकार को छीना जा रहा है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

इस अवसर पर मुरली मनोहर, डा. संजय पालीवाल, नईम कुरेशी, नितिन तेश्वर, ओम पहलवान, वरुण बालियान, विकास चंद्रा, जतिन हांडा, रकित वालिया, मनोज सैनी, सोहेल कुरेशी, असद आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।