Breaking News

अन्नदाता किसान यूनियन का तीन दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, किसानों की लड़ाई व्यवस्था से है – गुरमुख सिंह विर्क : देखें वीडियो


हरिद्वार / अलकनंदा घाट पर शुरू हुए अन्नदाता किसान यूनियन के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में किसान यूनियन प्रतिनिधियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे। अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह विर्क ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हितों के लिए यूनियन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों लड़ाई व्यवस्था से है। केंद्र सरकार को किसानों के हितों में फैसले लेने चाहिए। केंद्र सरकार को किसानों से किए वादे को पूरा करते हुए एमएसपी गारंटी कानून को लागू करना चाहिए। गुरमुख सिंह विर्क ने कहा कि देश की पहलवान बेटियां दो माह से दिल्ली में जंतर मंतर पर आंदोलन कर रही है। लेकिन बेटियों को अब तक इंसाफ नहीं मिला है। भाजपा सांसद ब्रज भूषण सिंह के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही ना होने से सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद ब्रज भूषण को पद से निष्कासित किया जाए।

जिससे बेटियों को न्याय मिल सके। राष्ट्रीय महासचिव अमरीक सिंह टाटरी ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होनी चाहिए। देश का किसान मजबूत होगा तो देश तरक्की की ओर अग्रसर होगा। अमरीक सिंह टाटरी ने कहा कि गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर बकाया भुगतान नहीं मिलने से किसान आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सरकार को किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द दिलाना चाहिए। संगठन मंत्री कैप्टन रणजीत सिंह झाागड़ ने बताया कि तीस मई तक चलने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए पूरे देश से किसान पहुंच रहे हैं। सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर चिंतन मनन के पश्चात प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। देश का अन्नदाता देश को आर्थिक गति प्रदान करता है। सरकारों को किसानों की समस्याओं का हल करना चाहिए। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजेश, सुरेश दहिया, यूथ प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल लाल, स्वामी राजेश्वर मुनि आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!