उत्तराखण्ड हरिद्वार

जमानत पर छूटने के बाद क्या एक बार पुनः वही अपराध करेंगे युकां जिला उपाध्यक्ष

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष और एक अन्य कार्यकर्ता को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। जिसे शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से जमानत पर छुड़ाया गया। आरोप है कि जिला उपाध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। दोनो को छुड़ाने के लिए युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी नहीं पहुंचे। वहीं अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें प्रदर्शन की सूचना भी नहीं दी गई। अगर सूचना होती तो इस प्रकार गिरफ्तारी नहीं होने देते।
जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान के अनुसार शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला जलाने के अपराध में ज्वालापुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से जमानत के पश्चात उनका फूल मालाओं से स्वागत किया व साथ ही पूर्व महासचिव वरूण बालियान ने एलान किया कि जिस अपराध में कार्यकर्ताओ को जेल भेजा गया पुनः उसी जगह मुख्यमंत्री का बड़ा पुतला दहन किया जाएगा।

वरूण बालियान ने कहा कि लोकतंत्र की हत्यारी भाजपा सरकार अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि cbi, ED, विजिलेंस के बाद अब स्थानीय पुलिस के सहारे विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।
जमानत लेने वाले युवा कांग्रेस के नेता लक्ष्य चौहान व निखिल सौदाई के स्वागत करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल भास्कर, जानी, मुकुल चौहान, जगदीप अस्वाल, महरूफ सलमानी आदि ने किया।