उत्तराखण्ड हरिद्वार

जलभराव होने पर जनता के साथ किसने दिया सांकेतिक धरना : देखें वीडियो

जलभराव होने पर जनता के साथ किसने दिया सांकेतिक धरना

 

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ बरसात में जलभराव होने से नाराज लालढांग निवासियों ने कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी के नेतृत्व में सांकेतिक धरना दिया। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुरजीत लहरी ने कहा कि पहली बारिश में ही क्षेत्र में जलभराव हो गया। बरसाती पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लालढांग सबसे पिछड़ा क्षेत्र होने के बावजूद किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही। बार बार अधिकारियों के कार्यालय पर दस्तक देने के बाद भी अधिकारी जाग नहीं रहे। उन्होंने कहा कि अभी तो यह सांकेतिक धरना है अगर इससे भी शासन प्रशासन नहीं जागा तो उग्र आंदोलन होगा। धरने की सूचना पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश कर दिए हैं कि दो दिन में जलभराव की समस्या का समाधान किया जाए।