उत्तराखण्ड हरिद्वार

अंतराराज्यीय कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीते 60 पदक

उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही राज्य की खेल प्रतिभाएं-राजीव शर्मा
स्वामी शरदपुरी ने खिलाड़ियों को प्रदान किए मेडल और सर्टिफिकेट
हरिद्वार / आशीहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्टस की ओर से शिवालिक नगर कम्युनिटी सेंटर में आयोजित अंतरराज्यीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब आदि राज्यों के 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा, समाजसेवी सुधीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर खिलाडियों का मनोबल बढातें हुए स्वामी शरदपुरी महाराज ने कहा कि खेल शरीर को फीट रखते है। कराटे मिक्स मार्शल आर्टस को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए आत्मरक्षा के गुर जानने की नितांत जरूरत है। शरीर को रोग मुक्त रखना है। तो खेल अवश्य खेले। खिलाडियों को राज्य सरकार भी बढावा दे रही है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रही है। आशिहारा द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करने से कराटे मिक्स मार्शल आर्ट को बढ़ावा मिलेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। आशीहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के उत्तराखंड प्रमुख अमित कुमार चैधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 गोल्ड, 18 सिल्वर और 20 ब्राउंज मेडल प्राप्त किए। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने सर्वाधिक मेडल जीतने का रिकार्ड बनाकर प्रदेश का नाम रौशन किया। शिव डेल स्कूल के चेयरमैन स्वामी शरदपुरी महाराज, प्रिंसिपल पुनीत श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान आशीहार कराटे मिक्स मार्शल आर्टस के इंडिया चीफ पंकज साहनी, पंजाब के कोच अशोक राव, लक्ष्मण, शिखा, उत्तर प्रदेश के कोच तरूण शर्मा, हरिद्वार के सीनियर ब्लैक बेल्ट विजेता और इंडियन आर्मी इंस्ट्रक्टर शादाब मलिक, संदीप पाठक, यश पाठक, निहाल शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, श्वेता चैधरी, दुर्गावती देवी, राजमती देवी आदि उपस्थित रहे।