Breaking News

हरिद्वार डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन के होली महोत्सव में खेली फूलों की होली : देखें वीडियो

हरिद्वार डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन के होली महोत्सव में खेली फूलों की होली

 

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की और से होली महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम हर्षोल्लास के साथ गीत गोविंद बैंकट हॉल में मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दाऊ दयाल अग्रवाल एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र भटेजा ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों को होली की बधाई देते हुए कहा कि एसोसिएशन हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा करती आई है। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

 

डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान दे रहा है। सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सभी एकजुट होकर सौहार्द से होली मनाएं। पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए होलिका दहन के लिए हरे पेड़ों का कटान ना करें। होली उमंग उत्साह के साथ खेले। महामंत्री संदीप वैष्णव ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलती है।

 

व्यापारी हित के लिए एसोसिएशन हमेशा संघर्षशील रही है। शासन प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय कर व्यापारियों की सममस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। व्यापारी सौहार्द के साथ होली खेलते है। पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाने का अच्छा माध्यम है। इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चैहान, नगर विधायक मदन कौशिक, पूर्व विधायक यतीश्वरानंद ने व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी समाज में एकता भाईचारे का संदेश देते हैं सामाजिक गतिविधियों में व्यापारियों की निर्णायक भूमिका रहती है। समाजसेवी डॉक्टर विशाल गर्ग ने सभी को होली पर्व की बधाई दी।

कार्यक्रम के संयोजक मनोज अग्रवाल ,सुरेश साहनी अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा महामंत्री संदीप वैष्णव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया होली के कार्यक्रम में भजन गायिका संध्या दिक्षित द्वारा अपने भजनों से सभी को मंत्र मुक्त किया युवक यूतियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई व्यापारियों ने एक दूसरे पर जमकर फूल बरसाए होली के गीतों पर जमकर उल्लास हुआ। इस दौरान जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर अजय कुमार जॉइंट कमिश्नर पान सिंह डुंमरियाल कमिश्नर रजनीकांत शाही कमिश्नर धर्मेंद्र राज चैहान मनीष भट्ट खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी महिमानंद जोशी दिलीप जैन कपिल देव योगेंद्र पांडे आशीष भार्गव एंव डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन से राजकुमार अरोड़ा, मनोज अग्रवाल, सुरेश साहनी, कमल अरोड़ा, सुरेंद्र भटेजा, शलभ गोयल, शशि मनचंदा, रुपेश गोयल, सुनील अरोड़ा, संदीप वैष्णव, अतुल गोयल, अमितेश गुप्ता, अभिषेक बाटला, दीपक कंसल, अभिषेक अग्रवाल, विपिन शर्मा, इंद्रजीत सिंह, तरुण भाटिया, निखिल गोयल, अनिल ग्रोवर, शलभ गोयल, रुपेश गोयल, संजय बजाज, दीपक कंसल, अतुल गोयल, शुभम अग्रवाल, राजीव चडढ़ा, विपिन शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, अजय खुराना, अमित अरोड़ा, इंद्रजीत सिंह, शामिल रहे।

About Admin

Check Also

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में …

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल का शुभारंभ विभिन्न शासकीय भवनों में …

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित

श्री मद्भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ खड़खड़ी …

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल, मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले उपकरणों को अपनाने पर जोर

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे राहत और बचाव दल मुख्यमंत्री ने दिया आधुनिकतम तकनीक वाले …

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की विधिवत घोषणा, बारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चार अगस्त को होगा चुनाव

पहाड़ी महासभा की तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने की नई कार्यकारिणी के चुनाव की …

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई

सावन महीने की संक्रांत पर भाई तारु सिंह की कथा सुनाई   लव कुमार शर्मा, …

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने का किया विरोध   लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ केदारनाथ मंदिर …

error: Content is protected !!