उत्तराखण्ड हरिद्वार

शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव जी का मनाया गया शहीदी दिवस

लव कुमार शर्मा, हरिद्वार/ सिक्ख समाज के पांचवे गुरु गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस जगह जगह ठंडे शरबत की छबील लगाकर मनाया गया। इस अवसर पर निर्मल संतपुरा आश्रम के बाहर छबील लगाई गई। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर 4 मई से 23 मई तक रोजाना श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। जिसमे श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे पहुंचकर माथा टेका। विश्व शांति और भाईचारे की अरदास की गई।


प्रेमनगर चौक स्थित निर्मल विरक्त कुटिया गुरुद्वारे के सामने छबील की सेवा करते हुए संचालक बाबा पंडत ने कहा कि गुरु अर्जुन देव सत्य की रक्षा के लिए शहीद हो गए लेकिन जुल्म के आगे नहीं झुके। उनके शहीदी दिवस पर छबील लगाकर लोगों को ठंडा शरबत पिलाया जाता है। गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर ही अपना जीवन सफल बनाए। सिक्ख समाज सेवा कार्य के लिए सबसे आगे रहता है। चंद्राचार्य चौक के पास सिक्ख यूथ फेडरेशन ने छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। इस अवसर पर हर्षपाल सिंह, सोनू सिंह, मक्खन सिंह, अर्शदीप सिंह, मलकीत सिंह, परमजीत सिंह, गुलजिंदर सिंह बाजवा, पार्षद परमिंदर सिंह गिल, जोबन सिंह, प्रिंस, परमिंदर सिंह बाजवा, जुझार सिंह, राज सिंह निहंग, अमृतपाल सिंह, मालक सिंह, बसंत सिंह, जोगराज सिंह आदि उपस्थित थे।