उत्तराखण्ड हरिद्वार

दिव्यांगजनों की सेवा को समर्पित सेवाभावी संगठन है सक्षम-चंद्रशेखर


हरिद्वार / समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की बैठक का आयोजन आर्यनगर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने और संचालन प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी ने किया। बैठक में शामिल हुए सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर का जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ बुके देकर स्वागत किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सक्षम एक सेवाभावी संगठन है जो दिव्यांगजनो की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने जिला इकाइयों में आयामो व प्रकोष्ठों के गठन पर जोर देते हुए कहा कि सक्षम के राष्ट्रीय कार्यक्रम दिव्यांग मित्र योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक दिव्यांग मित्र बनाएं। संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने जमालपुर स्थित सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र का निरीक्षण भी किया और रजिस्टर की जांच की। केंद्र संचालक अनिता वर्मा को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र में अधिक से अधिक दिव्यांगजनो का रजिस्ट्रेशन कर उनकी समस्याओं के समाधान को गति प्रदान करे। प्रान्त सचिव कपिल रतूड़ी ने कहा कि केंद्र के अनुरूप प्रान्त की सभी जिला इकाइयां बेहतर कार्य कर रही है। बैठक के दौरान जिला इकाई के कार्यकर्ताओं को दायित्व भी सौंपे गए। बैठक में जिला सचिव मानसी मिश्रा, संरक्षक विनोद कुमार शर्मा, उमंग डीयोंडी, देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा, कुलदीप सिंह राजयान, देवेंद्र कुमार, एडवोकेट आशीष पंडित, सीमा चैहान, अमीषा पोखरिया, नितिन पोखरिया, अंशुल कुमार, जिला सचिव हल्द्वानी लता पंत, विमलेश गौर, सुनीता राणा पंवार, आरती मेहता, संगीता सचदेव, जय सिंह, रजनी सिंह, राधिका अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे।