दैनिक राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 02 मई 2023 दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल सीताराम

2 मई 2023

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
मेष राशि :- अपनी पसंद का काम करने का मौका मिलेगा | पारिवारिक विवाद सुलझेगा | जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें | सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता हैं |

वृषभ राशि :- अनजान लोगों की बातों में आकर निवेश ना करें | नई योजनाओं के लिए वित्तीय सलाह लें | कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग लाभदायी रहेंगे | मित्रों की मदद मिलेगी |

मिथुन राशि :- पुराना रोग उभर सकता हैं | प्रॉपर्टी में निवेश की संभावना है | प्रेम संबंधों में नजदीकी आएगी | साझेदारी में बड़े कारोबारी प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है |

कर्क राशि :- व्यापार में जोखिम उठाना पड़ सकता है | उच्च अध्ययन के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी | संतान के भाग्योदय से प्रसन्नता होगी | व्यर्थ के विवाद से दूर रहें |

सिंह राशि :- यात्रा में धन खर्च बढ़ेगा | अनजान लोगों पर भरोसा ना करें | घबराने की बजाय हिम्मत से सामना करें, विरोधी अवश्य परास्त होंगे | आस्था बढ़ेगी |

कन्या राशि :- अनुभवी लोगों की मदद मिल सकती है | संतान के स्वास्थ्य की चिंता होगी | कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें, समय अनुकूल नहीं है | अध्यात्म में रुचि से शांति मिलेगी |

तुला राशि :- कार्यस्थल पर सकारात्मक रहें | दौड़-धूप की स्थिति निर्मित होगी | वित्तीय मामलों में सतर्क रहें, मुश्किलें बढ़ सकती हैं | दिखावे के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है |

वृश्चिक राशि :- सहकर्मी आपकी कार्यप्रणाली से ईर्ष्या करेंगे | जमीन जायदाद के मामलों में धोखाधड़ी हो सकती है | समय के साथ कार्ययोजना बदलनी पड़ेगी |

धनु राशि :- सामाजिक आयोजनों में धन खर्च बढ़ेगा | अधिकारियों से काम के संबंध में सही आश्वासन मिल सकता है | काम में दूसरों के हस्तक्षेप से तनाव बढ़ेगा |

मकर राशि :- कारोबार की नई योजना बनेगी | व्यस्तता के कारण परिवार में असंतोष बढ़ सकता है | मेहमानों की आवाजाही से पढ़ने में दिक्कत हो सकती है |

कुंभ राशि :- अधिकारियों की वक्त पर मदद मिलने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे | सही रणनीति बनाकर अध्ययन करें, सफलता मिलेगी | कार्यविस्तार की योजना को विराम देना पड़ेगा |

मीन राशि :- नए संबंधों में परिवार की सहमति जरूर लें | सामाजिक संपर्क बढ़ेगा | व्यवसायिक यात्रा लाभदायी रहेगी | जरूरतमंदों की मदद करके खुशी मिलेगी
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️