धार्मिक राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 27 अप्रैल 2023 दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल सीताराम
27 अप्रैल 2023
✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿

मेष राशि :- शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे | दफ्तर की जिम्मेदारियों के कारण खुद के काम लंबित रहेंगे | अध्ययन में गति आएगी | धार्मिक कार्य बाधित होंगे |

वृषभ राशि :- सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं | संपत्ति से संबंधी निर्णय परिवार की सहमति से लें | कार्यक्षेत्र पर विरोधी गुट प्रबल होगा | आर्थिक स्थिति मजबूत होगी |

मिथुन राशि :- गलत संगति के कारण धन खर्च बढ़ सकता है | मांगलिक कार्य होंगे | कोर्ट-कचहरी के मामलों में न्याय मिल सकता है | सेहत का ध्यान रखें | यात्रा का योग है |

कर्क राशि :- पुराना रोग उभर सकता है | मेहमानों के आवागमन से पढ़ने में समस्या होगी | दांपत्य जीवन में अनावश्यक तनाव बढ़ेगा | धार्मिक यात्रा संभव है |

सिंह राशि :- आपकी कार्ययोजना की सराहना करेंगे | गलतफहमी के कारण दांपत्य जीवन में खटास आएगी। कार्यस्थल पर राजनीतिक साजिश हो सकती है | शांति व धैर्य रखें |

कन्या राशि :- व्यवसायिक यात्रा से लाभ मिलेगा | घरेलू जरूरतों पर धन खर्च होगा | भविष्य की योजना बनाकर काम करें, सफल रहेंगे | सरकारी योजनाओं में पैसा फंस सकता है |

तुला राशि :- सही मार्गदर्शन अध्ययन के प्रति जागरूक करेगा | सुख-सुविधाओं पर धन खर्च हो सकता है | परिवार के सहयोग से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | विवाद से बचें |

वृश्चिक राशि :- लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा | साझेदारी में पारदर्शिता बरतें | निजी कार्यों के लिए सिफारिश करवानी पड़ सकती है | मित्र मिलेंगे |

धनु राशि :- सामाजिक कार्यों में प्रसंशा होगी | इस समय बड़ा निवेश ना करें | कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी | मौसम परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा |

मकर राशि :- पारिवारिक कलह दूर होगी | यात्रा में परेशानी हो सकती है | सहकर्मियों का सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा | उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है |

कुंभ राशि :- वैवाहिक गतिविधियां बढ़ेंगी | रुके हुए काम पूरे होने के आसार हैं | जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा | नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद बनेगी | नए संपर्क बन सकते हैं |

मीन राशि :- पारिवारिक समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी | राजकार्य में आ रही समस्याएं दूर होंगी | बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है | आय के स्त्रोत बढ़ेंगे |

🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️🙏🕉️