धार्मिक राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन 24 अप्रैल 2023 दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल सीताराम
24 अप्रैल 2023

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

मेष राशि :- रोजगार संबंधी फैसलों में लोग भ्रमित कर सकते हैं, इसलिए विश्वस्त सहयोगी की सलाह लें | दूसरों की बातों में आने के बजाय स्वविवेक से काम करें | शांत रहें |

वृषभ राशि :- राजनीतिक संपर्क से निजी काम निकलवा लेंगे | यात्रा में अचानक से किए परिवर्तन नुकसान दे सकते हैं | कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद होंगे | यात्रा का योग है |

मिथुन राशि :- पारिवारिक विवाद का समाधान होगा | नई योजनाओं को सफल बनाने में मदद मिलेगी | स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हो सकता है | मित्रों का सहयोग मिलेगा |

कर्क राशि :- सामाजिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं | धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी | कार्यारंभ में परेशानी हो सकती है | साझेदारी संबंधी फैसले अकेले ना लें |

सिंह राशि :- प्रॉपर्टी खरीदी में सावधानी बरतें, धोखाधड़ी हो सकती है | कार्यस्थल पर आ रही समस्याओं का समाधान होगा | अटका धन वसूल कर लेंगे | आस्था बढ़ेगी |

कन्या राशि :- नौकरीपेशा वाले लोगों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ेगा | मेहमानों के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा | कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी |

तुला राशि :- कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों के साथ से काम समय पर पूर्ण कर लेंगे | आय के साधनों में वृद्धि होगी | सरकारी योजनाओं की जानकारी से लाभ मिल सकता है |

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक व्यस्तता से शारीरिक थकावट महसूस करेंगे | उच्च अध्ययन के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है | मित्रों के साथ मौज- मस्ती में समय बीतेगा | धैर्य रखें |

धनु राशि :- संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान करेगी | दांपत्य जीवन में सकारात्मक निर्णय लें | दिनचर्या को व्यवस्थित करने का प्रयास करें, अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा |

मकर राशि :- भागदौड़ से अध्ययन में बाधा आ सकती है | जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा | धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी | गलतफहमी से दोस्ती में दरार पड़ सकती है |

कुंभ राशि :- परिवार में भावनात्मक रिश्ते मजबूत हो सकते हैं | आय के साधनों में वृद्धि होगी | उत्साह बढ़ेगा | लोग ईर्ष्यावश आपके काम में कमियां ढूंढेंगे | नए संपर्क बन सकते हैं |

मीन राशि :- परिस्थितियां अनुकूल नहीं है | विवादास्पद स्थिति से दूर रहें | आपकी कार्यप्रणाली से लोग प्रभावित होंगे | व्यस्तता से दांपत्य जीवन प्रभावित होगा
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️